Rail News। कोटा रेल मंडल में ट्रेनें जल्द ही अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती नजर आएंगी। इसके लिए किया जा रहा मिशन रफ्तार का करीब 91 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसमें इंजीनियरिंग एवं संकेत एवं दूर संचार विभाग का काम लगभग पूरा हो चुका है। गंगापुर-नागदा रेल खंड में ओवर हेड एक्युमेंट (ओएचई) का कुछ काम बाकी है। जिसके मार्च में पूरा होने की संभावना है। नागदा-मथुरा रेलखंड के बीच कुल 545 किलोमीटर में यह काम कुल 2890.39 करोड़ रुपए में किया जा रहा है।
#मिशनरफ्तार #कोटा_रेल_मंडल #ट्रेन_की_गति #160kmph
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.