महिला रेलकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी जबलपुर अधिकारी अमितोज वल्लभ का ट्रांसफर

महिला रेलकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी जबलपुर अधिकारी अमितोज वल्लभ का ट्रांसफर

कोटा।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मुख्यालय में तैनात सीआरएससी (Chief Rolling Stock Engineer) अमितोज वल्लभ का ट्रांसफर कर दिया गया है। महिला रेलकर्मियों को रात के समय अश्लील मैसेज भेजने के आरोपों के बाद रेलवे बोर्ड ने उन्हें कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF) भेजने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश शुक्रवार को रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए।

उल्लेखनीय है कि एक महिला रेलकर्मी ने अमितोज वल्लभ पर आरोप लगाया था कि वे बीते करीब छह माह से लगातार रात के समय अश्लील संदेश भेज रहे थे। महिला ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन प्रारंभ में मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर करीब 15 दिन पहले महिला कर्मचारी संगठनों के साथ महाप्रबंधक से शिकायत की गई। साथ ही जबलपुर मुख्यालय में महिलाओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। माना जा रहा है कि समिति की रिपोर्ट के बाद ही अमितोज वल्लभ के ट्रांसफर का निर्णय लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इससे पहले नीरज गुप्ता का ट्रांसफर कपूरथला किया गया था, लेकिन अश्लील मैसेज प्रकरण सामने आने के बाद उनका ट्रांसफर निरस्त कर अमितोज वल्लभ को वहां भेजा गया

गौरतलब है कि अमितोज वल्लभ करीब डेढ़ वर्ष पहले कोटा वर्कशॉप में भी सेवाएं दे चुके हैं, जहां से उनका ट्रांसफर जबलपुर मुख्यालय हुआ था। ऐसे में यह मामला कोटा और जबलपुर मंडल सहित पूरे जोन में चर्चा का विषय बना हुआ है।

#RailwayNews
#AmitojVallabh
#JabalpurHeadquarter
#KotaWorkshop
#महिलाकर्मचारी
#अश्लीलमैसेज
#RailwayTransfer
#WomenSafety
#IndianRailways
#HindiNews
#BreakingNews

G News Portal G News Portal
430 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.