सवाई माधोपुर। रणथंभौर में 30 जुलाई, 2025 से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग कई जगहों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल मंदिर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
सवाई माधोपुर ने आमजन से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और तब तक क्षतिग्रस्त मार्ग पर यात्रा करने से बचें जब तक उसकी मरम्मत नहीं हो जाती। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रास्ता सही होते ही इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी।
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों से सावधान रहने और सुरक्षित रहने का आग्रह किया गया है।
#रणथंभौर #त्रिनेत्रगणेशमंदिर #बारिश #मार्गक्षतिग्रस्त #सवाईमाधोपुर #सुरक्षा #प्रशासनिक_सूचना #सावधान_रहें #सुरक्षित_रहें
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.