ऑनलाइन ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

ऑनलाइन ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर )। पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा ने ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामकेश पुत्र रामकिशन मीना और गौरी शंकर पुत्र रामकिशन मीना, निवासीयान डीडायच के रूप में हुई है।

आरोपियों ने ऑनलाइन रुपए कमाने का झांसा देकर टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और पल्स एप्लीकेशन पर चैनल बनाकर ऑनलाइन रुपए कमाने के एडिटिंग वीडियो डालकर लोगों से ठगी की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 04 एंड्राइड मोबाइल फोन व 06 सिम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन आरोपियों ने और कितने लोगों से ठगी की है।

#ऑनलाइन_ठगी #गिरफ्तार #राजस्थान_पुलिस #साइबर_क्राइम

G News Portal G News Portal
288 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.