भरतपुर। भरतपुर जिले के सेवर क्षेत्र के बांसी गांव में हाल ही में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी महिला के भेष में भिक्षा मांगते हुए फरारी काट रहे थे। पुलिस ने उन्हें हथैनी क्षेत्र से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खैमचंद पुत्र मिठठन सिंह (19) और विष्णु उर्फ भोला पुत्र श्याम सिंह (18) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने बांसी गांव में दिनदहाड़े पीड़ित युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी महिला का भेष बनाकर भीख मांगते हुए अपनी फरारी काट रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें हथैनी क्षेत्र से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई, जहां उन्होंने वारदात की तस्दीक भी की।
#भरतपुर #अपराध #गिरफ्तारी #जानलेवाहमला #पुलिसकार्रवाई #राजस्थान #सेवर #बांसीगांव
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.