गंगापुर सिटी: श्रीमती ममता गुप्ता, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, जिला गंगापुर सिटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियानों को सफल बनाते हुये श्री राकेश राजौरा, आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुरसिटी, श्री मुरारीलाल मीना, आरपीएस, वृत्ताधिकारी वृत्त टोडाभीम के निकटतम सुपरविजन में श्री संतोष कुमार उ0नि0, थानाधिकारी बालघाट के नेतृत्व मे मय टीम द्वारा दिनांक 26.12.2024 अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्ध त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुये आर्म्स एक्ट में अवैध हथियार दो बन्दूक 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
थाना बालघाट द्वारा आर्म्स एक्ट में कार्यवाही करते हुये अवैध हथियार दो बन्दूक 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर एक बिना नम्बरी मोटरसाईकिल हीरो स्पेलेन्डर प्लस मय दो एन्ड्रोड मोबाईल के साथ दो मुलजिम हिस्ट्रीशीटर हरीमोहन मीना उर्फ फाटू व विकास मीना को गिरफ्तार किया गया।
घटना व कार्यवाही का विवरण:
थाना बालघाट द्वारा दिनांक 26.12.2024 को थानाधिकारी श्री संतोष कुमार उ0नि0 मय जाप्ता द्वारा अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्व आर्म्स एक्ट में कार्यवाही करते हुये अलीपुरा बहादुरपुर रोड बहादुरपुर से अलीपुरा की तरफ करीब 500 मीटर आगे थाना बालघाट का हिस्ट्रीशीटर हरीमोहन उर्फ फाटू पुत्र कैलाश जाति मीना उम्र 30 वर्ष निवासी भोपुर थाना बालघाट जिला गंगापुर सिटी व विकास पुत्र मान सिह जाति मीना उम्र 24 साल निवासी भोपुर थाना बालघाट जिला गंगापुर सिटी को अवैध हथियार दो बन्दूक 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया जाकर थाना बालघाट पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त आरोपीयान के विरूद्ध जिला करौली व जयपुर में कई प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपीयान से उक्त अवैध हथियार के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।
बरामद सामग्री:
दो बन्दूक 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक मोटर साईकिल बिना नम्बरी हीरो स्पैन्डर प्लस जप्त शुदा मय दो एन्ड्रोड मोबाईल ।
गिरफ्तार अभियुक्त:
पुलिस टीम सदस्य:
1-संतोष कुमार उ०नि० थानाधिकारी थाना बालघाट 2- श्री कुँवर सिह हैड कानि० 1639, 3-श्री मनोज कानि० 759, विशेष भूमिका 4-श्री अमर सिह कानि० 614, 5-श्री शैलेन्द्र सिह कानि० 797, 6-श्री रामभरोसी कानि० 579, 7-श्री रामकेश कानि० 768,
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.