भरतपुर रेंज में दो दिवसीय अभियान: 495 असामाजिक तत्व और फरार अपराधी गिरफ्तार

भरतपुर रेंज में दो दिवसीय अभियान: 495 असामाजिक तत्व और फरार अपराधी गिरफ्तार

भरतपुर। भरतपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों - भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और डीग में असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और उनकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष दो दिवसीय एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया। इस व्यापक कार्रवाई में पुलिस ने कुल 495 फरार आरोपियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

अभियान के तहत, सभी जिलों में 1349 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 305 टीमों ने 1437 से अधिक स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दीं। इस दौरान स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के तहत 100 नए प्रकरण भी दर्ज किए गए और उनमें भी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

विभिन्न श्रेणियों में हुई गिरफ्तारियां

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 495 आरोपियों में विभिन्न श्रेणियों के अपराधी शामिल हैं:

  • महिला अत्याचार मामलों में फरार: 12 अपराधी

  • स्थाई वारंटी/उद्घोषित अपराधी/गिरफ्तारी वारंट में फरार: 32 अपराधी

  • जघन्य अपराधों में फरार: 36 अपराधी

  • सामान्य अपराधों में फरार: 94 अपराधी

  • ईनामी अपराधी: 9 अपराधी

  • आर्म्स एक्ट/एनडीपीएस में फरार: 3 अपराधी

  • अन्य मामलों में फरार: 211 आरोपी

  • अन्य स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के तहत नए प्रकरणों में: 52 अपराधी (34 प्रकरण दर्ज)

अवैध गतिविधियों पर भी कार्रवाई

इस अभियान के दौरान अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर भी शिकंजा कसा गया:

  • गिरफ्तारी वारंट में गिरफ्तार: 98 अपराधी

  • नए मामलों में गिरफ्तार: 100 व्यक्ति

  • अवैध हथियार मामलों में: 5 अपराधी गिरफ्तार, 3 देशी कट्टा और 1 पौना जब्त।

  • अवैध शराब मामलों में: 33 आरोपी गिरफ्तार, करीब 2088 देशी पव्वा, 20 लीटर हथकड़ शराब और 1 बाइक बरामद।

  • अवैध खनन मामलों में: 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 टन अवैध बजरी, 1 एलएनटी मशीन और 1 ट्रॉला जब्त।

यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर लगाम कसने की दिशा में पुलिस का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

#BharatpurPolice #AreaDomination #CriminalArrest #LawAndOrder #RajasthanPolice #भरतपुरपुलिस #अपराधीगिरफ्तार #कानूनव्यवस्था #एरियाडॉमिनेशन #राजस्थानपुलिस

 

G News Portal G News Portal
111 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.