लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

सवाई माधोपुर : सूरवाल थाना पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र कमलेश मीणा और कृष्ण पुत्र मनमोहन मीणा, दोनों निवासी भारजा नदी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि ये आरोपी लड़कियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड कर रहे थे। इसके अलावा, ये आरोपी न्यूड वीडियो कॉल कर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे थे और शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर भी ठगी कर रहे थे।

पुलिस ने इन आरोपियों के पास से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और एक आर-15 मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये का लेन-देन किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

#सवाईमाधोपुर #सूरवालपुलिस #साइबरठगी #गिरफ्तारी

G News Portal G News Portal
819 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.