आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य अधिकारियों ने विधायक किरोड़ी लाल मीणा को सौंपा ज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य अधिकारियों ने विधायक किरोड़ी लाल मीणा को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में अधिकारियों ने लेवल 12 और 4800 ग्रेड पे पर कैडर निर्माण का स्थाईकरण, वेतन वृद्धि, और अन्य मांगें रखीं। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर ने अपनी मांगों के समाधान के लिए विधायक को विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बेरवा, उपाध्यक्ष नंदकिशोर, देवेंद्र महावर, और मीडिया प्रभारी मनीष बैरवा भी मौजूद रहे। विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने आश्वासन दिया कि वह इन मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वे आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने वेतन और स्थाईकरण से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी मांगें जल्द ही पूरी की जाएंगी।

#आयुष्मानभारत #स्वास्थ्यसेवाएं #सामुदायिकस्वास्थ्यअधिकारी #सवाईमाधोपुर #विधायककिरोड़ीलालमीणा

G News Portal G News Portal
253 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.