फुलेरा-डेगाना के बीच अंडर ब्रिज का काम रद्द, जोधपुर-भोपाल ट्रेन आज (सोमवार) सामान्य मार्ग से चलेगी

फुलेरा-डेगाना के बीच अंडर ब्रिज का काम रद्द, जोधपुर-भोपाल ट्रेन आज (सोमवार) सामान्य मार्ग से चलेगी

कोटा: जोधपुर मंडल के फुलेरा-डेगाना रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (14813/14814) ट्रेन का संचालन सोमवार को अपने निर्धारित और सामान्य मार्ग से ही होगा।

रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय फुलेरा-डेगाना के बीच बनने वाले अंडर ब्रिज का काम रद्द होने के कारण लिया है। इस काम के चलते ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाना था, लेकिन अब काम स्थगित होने के कारण मार्ग परिवर्तन की योजना लागू नहीं होगी।

जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (14813) और भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) अब सोमवार को पहले की तरह बहाल रहेगी और यात्री बिना किसी बदलाव के अपनी यात्रा कर सकेंगे।

G News Portal G News Portal
128 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.