RPF में अनोखी व्यवस्था: 20 साल से महिला कर्मियों ने नहीं की नाइट ड्यूटी

RPF में अनोखी व्यवस्था: 20 साल से महिला कर्मियों ने नहीं की नाइट ड्यूटी

कोटा। समानता के अधिकार की बात करने वाली महिलाओं का एक अलग ही रवैया कोटा रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में देखने को मिल रहा है। यहां भर्ती होने के बाद से लगभग 20 वर्षों में किसी भी महिला RPF कर्मी ने रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक की ड्यूटी नहीं की है। दूर-दराज के स्टेशनों की बात तो दूर, स्टेशन पोस्ट पर भी इन महिला कर्मियों की कभी रात्रि पाली में ड्यूटी नहीं लगाई गई है।

गौरतलब है कि कोटा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर लगभग डेढ़ दर्जन महिला RPF कर्मी अलग-अलग पदों पर कार्यरत हैं। हालांकि, ये सभी महिला कर्मी केवल दो शिफ्टों में ही काम करती हैं: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक। उन्होंने कभी भी रात 12 बजे की पाली में ड्यूटी करना आवश्यक नहीं समझा है।

इस व्यवस्था को लेकर कई बार पुरुष RPF जवानों के बीच नाराजगी भी देखी गई है। इन जवानों का कहना है कि जब वेतन और अन्य सुविधाएं समान हैं, तो काम भी समान रूप से विभाजित होना चाहिए। हालांकि, अधिकारियों द्वारा आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला जा सका है। पुरुष कर्मियों का मानना है कि यह एकतरफा व्यवस्था है और सभी पर समान कार्यभार होना चाहिए।

यह मामला कोटा रेल मंडल RPF में लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन अब तक कोई बदलाव नहीं आया है। देखना यह होगा कि इस असमान कार्य विभाजन को लेकर अधिकारी भविष्य में क्या कदम उठाते हैं।

#कोटा #रेलवे #आरपीएफ #महिलाकर्मी #नाइटड्यूटी #असमानता #कार्यविभाजन #विवाद

G News Portal G News Portal
322 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.