कोटा। उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए कोटा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बेहद सराहनीय और मानवीय पहल देखने को मिली। रनिंग स्टाफ (लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड्स) द्वारा गार्ड-ड्राइवर लॉबी में एक विशेष कोल्ड ड्रिंक वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात और लॉबी में आने-जाने वाले समस्त रनिंग स्टाफ को ठंडी-मीठी कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। इतना ही नहीं, तपती गर्मी में सफर कर रहे और कोटा स्टेशन से गुजरने वाले बड़ी संख्या में आम यात्रियों को भी इस शिविर का लाभ मिला। इस झुलसा देने वाले मौसम में अचानक मिली इस ठंडी सौगात से यात्रियों और रेल कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस सेवा के लिए स्टाफ का सहदिल से आभार व्यक्त किया।
इस जनसेवा और राहत कार्य को सफल बनाने में कोटा रनिंग स्टाफ के कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। कोल्ड ड्रिंक वितरण की कमान संभालने वालों में मुख्य रूप से:
हरिमोहन चौधरी
बनवारी
नौरावत
राजेश शर्मा
अमरनाथ पांडे
सचिन चौधरी
लेखराज
सुरेंद्र परिहार
सुधीर शर्मा
अमन शर्मा
सहित अन्य रेलकर्मी शामिल रहे। रेलकर्मियों के इस प्रयास की स्टेशन परिसर में हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
#KotaRailway #IndianRailways #WCRailway #RunningStaff #HumanityFirst #SummerRelief #KotaNews #RailwayGuardDriver
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.