राजस्थान में खोले जाएंगे वेद विद्यालय, शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन

राजस्थान में खोले जाएंगे वेद विद्यालय, शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को संस्कृत शिक्षा की मांग और अनुदान पर बहस के दौरान प्रदेश में वेद विद्यालयों के विस्तार को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने सदन में आदर्श वेद विद्यालय स्थापित किए जाने की घोषणा की। साथ ही वेद विद्यालयों के शिक्षकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

संभाग स्तर पर खुलेंगे आदर्श वेद विद्यालय

शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने बताया कि प्रदेश में संस्कृत शिक्षा के प्रोत्साहन और विस्तार के तहत रैवासा-सीकर में संचालित आदर्श वेद विद्यालय की तर्ज पर संभाग स्तर पर चरणबद्ध रूप से आदर्श वेद विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। प्रथम चरण में कोटा, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में संस्कृत विभाग के अंतर्गत वेद विद्यालय खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है।

शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी

निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने सदन में वेद विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के कम मानदेय का मुद्दा उठाया। इस पर शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने बताया कि राज्य सरकार ने परिवर्तित बजट घोषणा 2024-25 के तहत वेद विद्यालयों के शिक्षकों के मानदेय को 8000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। इस संबंध में वित्तीय स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है।

विशेष नीति पर सवाल

विधायक यूनुस खान ने सरकार से पूछा कि क्या प्रदेश में वेद विद्यालयों और वैदिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए कोई विशेष नीति बनाई गई है। इस पर शिक्षामंत्री ने जवाब दिया कि सरकार संस्कृत शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए विशेष योजनाएं तैयार कर रही है।

#राजस्थानवेदविद्यालय #संस्कृतशिक्षा #मदनदिलावर #वेदविद्यालयशिक्षक

G News Portal G News Portal
332 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.