Rail News: सवाई माधोपुर में एक चौंकाने वाली घटना में आरपीएफ का एक जवान महिला यात्री को थप्पड़ मारता हुआ कैमरे में कैद हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटा रेलवे अधिकारियों ने आरोपी जवान ओम प्रकाश मीणा को निलंबित कर दिया है।
मामला मंगलवार को जोधपुर-इंदौर इंटरसिटी रणथंभौर एक्सप्रेस (12466) में हुआ जब ट्रेन की चेन खींच दी गई। इस घटना के बाद आरपीएफ का एक जवान कोच में चढ़ा और यात्रियों से टिकट जांचने लगा। एक बुजुर्ग महिला और एक अन्य यात्री ने जब टिकट वापस मांगा तो आरपीएफ जवान गुस्से में आ गया और बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मार दिया।
एक यात्री ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरपीएफ जवान गुस्से में आकर एक महिला यात्री को थप्पड़ मार रहा है।
यात्रियों ने की शिकायत
इस घटना की शिकायत कोटा मंडल अधिकारियों से की गई। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को निलंबित कर दिया।
रेलवे प्रशासन का बयान
रेलवे प्रशासन ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि ऐसे किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा जो यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करेगा। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो निचे दी गई लिंक पर देखें
https://youtube.com/shorts/tQiKsS4R6Vg?feature=share
#आरपीएफ #थप्पड़ #महिला #यात्री #निलंबित #कोटा #रेलवे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.