रेलवे यार्ड डिपो पर विजिलेंस का छापा, दफ्तर में लटके मिले ताले

रेलवे यार्ड डिपो पर विजिलेंस का छापा, दफ्तर में लटके मिले ताले

कोटा। रेलवे के कैरिज एंड मैकेनिकल विभाग के आईओएच डिपो में मंगलवार को विजिलेंस ने औचक छापा मारा। विजिलेंस निरीक्षक सुबह 8 बजे डिपो पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां एक भी कर्मचारी नहीं मिला। डिपो के दफ्तर में ताले लटके हुए थे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई कर्मचारी नहीं आया, तो विजिलेंस निरीक्षक ने ताले लगे दफ्तर की तस्वीरें लीं। इस दौरान उन्होंने डिपो खोलने वाले कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी के मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे थे।

कर्मचारियों के देरी से आने की शिकायतें

यार्ड के कर्मचारियों ने बताया कि यह डिपो कभी भी समय पर नहीं खुलता है और यहां कर्मचारियों का आधे से एक घंटा देरी से आना आम बात है। ऐसी कई शिकायतों के बाद ही विजिलेंस निरीक्षकों ने सुबह-सुबह यह अचानक कार्रवाई की।

#रेलवे #विजिलेंस #छापा #कोटा #आईओएचडिपो #देरी #कर्मचारी

G News Portal G News Portal
148 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.