हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गंगापुर सिटी, राजस्थान। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता आईपीएस के निर्देशन में गंगापुर सिटी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक उर्फ उधम सिंह गुर्जर पुत्र श्यामलाल गुर्जर निवासी भिनौरा (बिनौरा), थाना बटोदा, सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि विवेक उर्फ उधम सिंह गुर्जर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित है और करीब 6 माह से फरार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

#गंगापुरसिटीपुलिस #हत्याकाप्रयास #गिरफ्तारी #राजस्थानपुलिस #अपराधमुक्तराजस्थान

G News Portal G News Portal
577 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.