सवाई माधोपुर: वजीरपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब और जुआ खेलते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने अवैध देशी शराब के 59 पव्वे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरी कार्रवाई में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 3120 रुपए और 52 ताश के पत्ते भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#सवाई_माधोपुर_पुलिस #वजीरपुर #अवैध_शराब #जुआ #गिरफ्तार
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.