Rail News: बीकानेर और बांद्रा के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार से शुरू हो गया है। यह ट्रेन आगामी आदेशों तक नियमित रूप से चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 04711 बीकानेर से हर बुधवार दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर बाद 3.50 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04712 बांद्रा से हर गुरुवार शाम 6.20 बजे रवाना होकर शनिवार रात 12.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का मार्ग इस प्रकार है: बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली।
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 1 सैकण्ड एसी, 2 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 4 द्वितीय साधारण और 2 गार्ड सहित कुल 20 डिब्बे लगाए गए हैं।
यह नई ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.