जयपुर, 06 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को खुशियों की दोहरी सौगात दी है। मंगलवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं को दो दिन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
यह सुविधा रक्षाबंधन (9 अगस्त) और उसके अगले दिन (10 अगस्त) यानी कुल दो दिनों तक राज्य की सीमा के अंदर राजस्थान रोडवेज की बसों में यात्रा के लिए उपलब्ध रहेगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि "रक्षाबंधन केवल एक पर्व ही नहीं बल्कि हमारी सामाजिक और पारिवारिक परम्पराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस शुभ अवसर पर राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी बहन अपने भाई से मिलने से वंचित न रहे।"
यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शर्मा की इस अनूठी पहल पर पहली बार इस वर्ष रक्षाबंधन पर राज्य की महिलाओं को रोडवेज बसों में दो दिन निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इससे पहले, यह छूट केवल एक दिन (रक्षाबंधन को) ही दी जाती थी। राज्य सरकार का यह निर्णय महिला सशक्तीकरण और पारिवारिक मूल्यों को महत्व देने की दिशा में एक अभिनव कदम है।
#रक्षाबंधन #निःशुल्कयात्र #राजस्थानरोडवेज #भजनलालशर्मा #महिलासशक्तीकरण #खुशियोंकीसौगात #राजस्थानसरकार
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.