महिलाकर्मी अब डीआरएम ऑफिस में करेंगी विश्राम - बच्चे भी ला सकेंगी

महिलाकर्मी अब डीआरएम ऑफिस में करेंगी विश्राम - बच्चे भी ला सकेंगी

कोटा। कोटा डीआरएम कार्यालय में महिला कर्मचारियों की सुविधा के लिए 'सखी' महिला विश्राम कक्ष और शिशु दुग्धपान स्थल का उद्घाटन किया गया है। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अंशु कालरा ने शुक्रवार को इस कक्ष का लोकार्पण किया। कर्मचारी हित निधि समिति द्वारा लगभग 5 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए इस कक्ष में महिलाओं और बच्चों के लिए कैरम बोर्ड, शतरंज और ज्ञानवर्धक पुस्तकों सहित विभिन्न खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

समिति के सदस्य मुजाहत अली खान और पीके गर्ग ने बताया कि महिला कर्मचारियों द्वारा भोजन, विश्राम और बच्चों के खेलने के लिए एक कक्ष की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसके बाद यह व्यवस्था की गई है।

सुविधाओं पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल

हालांकि, इस नई व्यवस्था पर कुछ कर्मचारियों ने सवाल भी उठाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मातृत्व और बाल देखभाल के लिए महिला कर्मचारियों को पहले ही ढाई साल की छुट्टी मिलती है, ऐसे में उन्हें बच्चों को कार्यालय लाने की आवश्यकता ही नहीं होनी चाहिए। उनका तर्क है कि कार्यालय में महिलाएं काम करेंगी या अपने बच्चों का ध्यान रखेंगी। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि ऐसी व्यवस्था उन स्थानों पर होती है जहां महिलाओं को मातृत्व अवकाश और बच्चों की देखभाल के लिए इतनी लंबी छुट्टी नहीं मिलती है।

पहले का अनुभव रहा है निराशाजनक

कर्मचारियों ने यह भी याद दिलाया कि पहले इसी कक्ष में महिला कर्मचारियों के लिए टिफिन रूम भी खोला गया था, लेकिन उसका अधिक उपयोग न होने के कारण वह कबाड़खाना बन गया था। ऐसे में इस नई पहल के सफल होने पर संशय व्यक्त किया जा रहा है।

#DRMOffice #MahilaVishramKaksh #KotaRailways #EmployeeWelfare #WorkLifeBalance

G News Portal G News Portal
151 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.