हिण्डौन सिटी, : हिण्डौन सिटी में पिछले डेढ़ साल से शहरी नरेगा में काम करने वाले संवेदक भुगतान न मिलने से परेशान हैं। संवेदकों ने बताया कि शहरी नरेगा के तहत इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़कें बनाई गई थीं, साथ ही अन्य कार्य भी किए गए थे। लेकिन बजट के अभाव में उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है।
शहरी नरेगा का नाम अब मुख्यमंत्री शहरी नरेगा योजना हो गया है। कार्य पूर्ण होने और नगर परिषद हिण्डौन द्वारा बिल पास होने के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। संवेदकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो वे न्यायालय का सहारा लेंगे।
अतिरिक्त जानकारी:
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.