वर्कशॉप-ए और इंजीनियर वॉरियर्स फाइनल में - रेलवे खेलकूद प्रतियोगिता:

वर्कशॉप-ए और इंजीनियर वॉरियर्स फाइनल में - रेलवे खेलकूद प्रतियोगिता:

कोटा। रेलवे अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो क्रिकेट सेमीफाइन मैच खेले गए। पहला सेमी फाइनल मुकाबला वर्कशॉप ए और दूसरा इंजीनियर वॉरियर्स ने जीता। फाइनल मुकाबला रेलवे ग्राउंड पर सुबह 9 बजे शुरु होगा।
पहले मुकाबले में वर्कशॉप-ए ने इंजीनियर बॉस्ट को 6 रन से हराया। वर्कशॉप-ए के निर्र्धारित 15 ओवर में 135 रन के जवाब में इंजीनियर ब्लॉस्ट 129 रन ही बना सकी। इस मैच में राकेश कुमार बंटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। राकेश ने 38 गेंद में 53 रन के अलावा तीन ओवर में 30 रन देकर एक विकेट भी झटका।

10 विकेट से हारी वर्कशॉप-बी

वहीं दूसरे सेमिफाइनल में इंजीनियर्स वॉरियर्स ने वर्कशॉप-बी को 10 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए वर्कशॉप-बी 51 रन पर ऑल आऊट हो गई। इसके बाद इंजीनियर्स वॉरियर्स ने बिना कोई विकेट खोए आसानी से यह मैच जीत लिया। इस मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अब्दुल कलाम रहे। अब्दुल ने 13 गेंदों पर 34 बनाए। साथ ही दो ओवर में 9 रन देकर दो विकेट भी लिए।

आज डीआरएम बांटेंगे इनाम

प्रतियोगिता समापन के मुख्य अतिथि डीआरएम अनिल कालरा होंगे। कालरा दोपहर 12 बजे विभिन्न प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

G News Portal G News Portal
140 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.