वर्कशॉप कर्मचारियों ने OS की शिकायत की, 2 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं, मिल रही धमकियां

वर्कशॉप कर्मचारियों ने OS की शिकायत की, 2 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं, मिल रही धमकियां

 

कोटा। कोटा रेलवे वर्कशॉप में टाइम ऑफिस के कर्मचारियों ने अपने ही विभाग के मुख्य कार्यालय अधीक्षक (ओएस) ब्रह्म लाल मीणा के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं सहित कुल 10 कर्मचारियों ने मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि ब्रह्म लाल उन्हें आए दिन बेवजह परेशान करते हैं।

कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में बताया है कि ब्रह्म लाल मीणा ड्यूटी पर रहते हुए भी कई बार कर्मचारियों की अनुपस्थिति (एब्सेंट) लगा देते हैं। उनका रवैया महिला कर्मचारियों के प्रति भी ठीक नहीं रहता है। ब्रह्म लाल कथित तौर पर उच्च अधिकारियों से अपने व्यक्तिगत संबंधों की धमकी देते हुए कर्मचारियों को प्रताड़ित करते हैं और काम में गड़बड़ी कर उन पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं।


पहले भी हो चुका है ट्रांसफर, फिर वापसी

शिकायती पत्र में कर्मचारियों ने यह भी बताया है कि ब्रह्म लाल की अनुचित कार्यशैली के कारण 2020 में भी उनका ट्रांसफर हो गया था। लेकिन अधिकारियों की "मेहरबानी" के चलते कुछ समय बाद ही ब्रह्म लाल वापस टाइम ऑफिस में आ गए, जिससे उनकी हरकतों को और बढ़ावा मिला।


शिकायतकर्ताओं को मिल रही हैं धमकियां

कर्मचारियों का कहना है कि इस शिकायत को दर्ज कराए हुए करीब दो महीने हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से ब्रह्म लाल के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके उलट, शिकायतकर्ताओं को लगातार धमकियां मिल रही हैं। ब्रह्म लाल और अन्य कर्मचारी संगठनों के नेता उन पर शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव डाल रहे हैं, जिससे कर्मचारी और भी भयभीत हैं।

मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया से इस मामले में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उन्हें फिलहाल किसी शिकायत की जानकारी नहीं है और वह इस मामले को दिखवाएंगे। यह स्थिति रेलवे वर्कशॉप में कर्मचारियों की सुरक्षा और न्याय पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

#कोटा #रेलवेवर्कशॉप #कर्मचारीउत्पीड़न #ब्रह्मलालमीणा #सुरक्षापरसवाल #शिकायत #अधिकारियोंकीलापरवाही

G News Portal G News Portal
47 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.