जयपुर। मानसिक स्वास्थ्य को अक्सर केवल अच्छी नींद या तनावमुक्त दिनचर्या से जोड़ा जाता है, जबकि विशेषज्ञ मानते हैं कि इसका सीधा संबंध शारीरिक स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक सुख से है। राजस्थान में 20% से अधिक वयस्क किसी न किसी रूप में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।
राज्य मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा के अनुसार, खराब मेंटल हेल्थ न केवल व्यक्तिगत जीवन बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। स्वस्थ मानसिकता व्यक्ति की उत्पादकता, रिश्तों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करती है।
जयपुर: 75% लोग मानसिक तनाव से प्रभावित
उदयपुर: 72%
जोधपुर: 70%
कोटा: 68%
अजमेर: 67%
बीकानेर: 65%
अलवर: 64%
सीकर: 63%
भरतपुर: 62%
पाली: 60%
पुलिसकर्मी: 40%
व्यापारी/दुकानदार: 38%
कामकाजी महिलाएं: 35%
स्कूली शिक्षक: 28%
स्कूली बच्चे: 20%
मनोचिकित्सकों का कहना है कि तनावग्रस्त व्यक्ति काम को जल्द निपटाने की कोशिश में प्राथमिकताएं भूल जाता है, जिससे गलतियां बढ़ती हैं। जैसे तनावग्रस्त पुलिसकर्मी की चूक कानून-व्यवस्था पर असर डाल सकती है। इसी तरह वकील, पत्रकार, शिक्षक, डॉक्टर और कामकाजी महिलाओं में भी तनाव कार्यप्रदर्शन और रिश्तों को प्रभावित करता है।
जागरूकता अभियान: स्कूलों, कार्यस्थलों और समुदायों में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रम।
क्लीनिक की स्थापना: हर जिले में मेंटल हेल्थ क्लीनिक।
काउंसलिंग: पुलिस, पत्रकार, डॉक्टर जैसे उच्च तनाव वाले पेशों के लिए अनिवार्य।
हेल्पलाइन का विस्तार: ‘मानसंवाद’ हेल्पलाइन को और प्रभावी बनाया जाए।
प्रशिक्षण: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण।
अलग बजट: मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार से अलग बजट की मांग।
“मेंटल हेल्थ का बड़ा कारण काम नहीं बल्कि काम को लेकर तनाव, परफॉर्मेंस और उससे जुड़ी इमेज है। सरकार को इसके लिए अलग से बजट देना होगा ताकि इस पर विशेष फोकस किया जा सके।”
वर्तमान से दूर होकर अतीत या भविष्य में जीना।
अचानक उग्र व्यवहार।
शक, भ्रम या आशंका की अधिकता।
बार-बार एक ही चीज चेक करना (जैसे ताला या बायोमैट्रिक)।
चेहरे पर अचानक बदलाव और असामान्य प्रतिक्रिया।
राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति चिंताजनक है। यदि समय पर जागरूकता, काउंसलिंग और बेहतर इलाज की सुविधाएं नहीं बढ़ाई गईं तो यह समस्या युवाओं से लेकर उच्च पदस्थ अधिकारियों तक को गहराई से प्रभावित कर सकती है।
#MentalHealthDay #RajasthanNews #MentalHealthAwareness #जयपुर #मानसिक_स्वास्थ्य #WorldMentalHealthDay #Rajasthan
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.