रेलवे निबंध प्रतियोगिता में मिलेगा 21 हजार का इनाम, 30 अक्टूबर तक भेजें प्रविष्टि

रेलवे निबंध प्रतियोगिता में मिलेगा 21 हजार का इनाम, 30 अक्टूबर तक भेजें प्रविष्टि

कोटा। कोटा रेल मंडल की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा वार्षिक हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कोई भी भारतीय नागरिक भाग ले सकता है। प्रतिभागियों को ‘भारतीय रेल: देश के विकास, संस्कृति एवं जीवन्तता की वाहक’ विषय पर 2,000 से 3,000 शब्दों में निबंध लिखना होगा। निबंध 30 अक्टूबर तक समिति के पास पहुंच जाना चाहिए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम प्रतिभागी को 21,000 रुपए नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। इसी तरह द्वितीय स्थान पर 11,000 रुपए, तृतीय स्थान पर 5,100 रुपए, चौथे स्थान पर 2,100 रुपए और पांचवें स्थान पर 1,100 रुपए नकद राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। अन्य योग्य प्रतिभागियों को केवल प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

विजेताओं को पुरस्कार वितरण की सूचना व्हाट्सएप और मोबाइल संदेश के माध्यम से दी जाएगी। जैन ने बताया कि निबंधों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, लेखन शैली, हस्तलेखन और व्याकरण की गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा।

✍️ केवल हस्तलिखित निबंध ही मान्य

सौरभ जैन ने बताया कि केवल हस्तलिखित निबंध ही स्वीकार किए जाएंगे। निबंध के प्रथम पृष्ठ पर लेखक का नाम, पदनाम और कार्यालय अंकित किया जाए, जबकि मुख्य पृष्ठ पर नाम न लिखा जाए ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष बनी रहे। प्रविष्टि के साथ लेखक का पूरा पता, व्हाट्सएप नंबर और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है।

निबंधों को निर्धारित तिथि तक राजभाषा विभाग, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कोटा (कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास) में जमा कराना होगा। अवधि समाप्त होने के बाद प्राप्त निबंधों पर विचार नहीं किया जाएगा।

#IndianRailways #HindiEssayCompetition #KotaRailDivision #RajbhashaDepartment #HindiDiwas #EssayWriting #RailwayNews #KotaNews

G News Portal G News Portal
119 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.