युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, 14 को है ताऊ के लड़के की शादी

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, 14 को है ताऊ के लड़के की शादी

भरतपुर: भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में 24 वर्षीय लाखन ने गत रात पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 14 फरवरी को लाखन के ताऊ देशराज के लड़के लोकेश की शादी है।

लाखन कल अपने ताऊ के घर पर हो रहे कार्यक्रम में डांस कर रहा था कि तभी उसकी मां ने उससे खाना खाने के लिए कहा, जिस पर वह खाना खाने के लिए अपने घर गया और कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

लाखन के पिता फूलचंद घर के पास ही एक छोटी दुकान करते हैं तथा लाखन का बड़ा भाई जोगिंदर (36) मजदूरी करता है तथा लाखन भी दिहाड़ी मजदूरी करता था। लाखन के घर के बगल में ही उसके ताऊ देशराज का मकान है।

कल रात जब वह अपने ताऊ के यहां हो रहे कार्यक्रम में डांस कर रहा था तो, उस दौरान उसकी मां पारो ने कहा था कि घर जाकर खाना खा ले, जिसके बाद वह घर आया और उसने कमरे में पंखे के कुंडे से लटक कर फांसी लगा ली।

इससे पहले भी लाखन घरेलू क्लेश के चलते फांसी लगाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन समय रहते उसे उसके परिजनों ने बचा लिया था।

#भरतपुर #आत्महत्या #पारिवारिककलह #शादी #दुखद

G News Portal G News Portal
996 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.