राजस्थान के भरतपुर में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ करने के मामले में युवती द्वारा युबक की बेरहमी के साथ की गई पिटाई के मामले में आया नया मोड। युवती के हाथों मारपीट के शिकार युवक का बयान आया सामने। युवक ने कहा कि हर लड़का नहीं होता गलत, गलती से उंसकी साईकिल युवती से हुई थी टच, जिस पर उसने बोला था सिर्फ सॉरी लेकिन उसके बाद युवती ने उसका पीछाकर अन्य लोगों के साथ युवक के साथ की मारपीट।
घटना का वीडियो बनाने वाला युवक था युवती का परिचित। युवती की पिटाई का शिकार युवक एक होटल में करता है वेटर का काम। पीड़ित युवक के अनुसार उसके बुजुर्ग मां बाप करते है मजदूरी जिससे चलता है उसका घर, अगर वह देखेंगे यह वीडियो तो क्या बीतेगी उन पर, अगर में गलत हूं तो पुलिस करें जांच और जो भी सजा दे मुझें मंजूर।
कॉलोनी व अन्य परिचित लोगों ने युवक को लेकर कहा कि युवक है सीधा साधा, कॉलोनी में आज तक उसका किसी से भी नहीं हुआ कोई विवाद, जो भी हुआ वह गलत, पुलिस को करनी चाहिए जांच, तब होगा दूध का दूध और पानी। घटना के बाद से डिप्रेशन में है युवक
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.