दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय पर गंगापुर सिटी में युवा मोर्चा ने मनाया जश्न

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय पर गंगापुर सिटी में युवा मोर्चा ने मनाया जश्न

भव्य आतिशबाजी और मिठाइयों से कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

गंगापुर सिटी। भाजपा युवा मोर्चा गंगापुर सिटी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड और ऐतिहासिक विजय का जश्न मनाया। इस अवसर पर फव्वारा चौक पर युवा नेता नागेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस दौरान नागेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “भाजपा के पंचनिष्ठ सिद्धांत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व के कारण देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा अंत्योदय योजना के तहत समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है। यही कारण है कि हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और अब दिल्ली में भी भाजपा को जनसमर्थन मिला है।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाजसेवी दीपक नरुका, विनोद शर्मा, खेमराज चौहान, डॉ. गौरव शर्मा, गौरव चतुर्वेदी, गोविंदा, कपिल वाल्मीकि, राज जादौन, पवन मीणा, सनी प्रजापति, ऋषभ जैन, दीपक गुर्जर, सार्थक खटाणा, विशाल खटाणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और भव्य आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया।

#दिल्लीविजय #भाजपायुवामोर्चा #गंगापुरजश्न #विजयउत्सव #नरेन्द्रमोदी

G News Portal G News Portal
284 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.