विभिन्न वार्डों में जनसम्पर्क और नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित

विभिन्न वार्डों में जनसम्पर्क और नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित

विभिन्न वार्डों में जनसम्पर्क और नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित
राजसमन्द 25 जनवरी। सांसद और प्रदेश भाजपा की महामंत्री दीयाकुमारी ने कहा कि कांग्रेस राज में जन समस्याओं का अंबार लग गया है। अपराधों का ग्राफ आसमान पर है तो अपराधियों के हौंसले बुलंद है। हत्या जैसी वारदाते तो आम हो गई है। सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि सांसद दीयाकुमारी ने दोहपर 1 बजे से राजसमन्द नगर परिषद वार्ड 1, 2, 3 और 45 के लिए कुमावत समाज सामुदायिक भवन के बाहर सनवाड़ से दौरे की शुरुआत की। इसके बाद दानी चबूतरा राजनगर वार्ड नंबर 7, 43, 44 में जनसम्पर्क और चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। सभा को विधायक मदन दिलावर, नारायण सिंह देवल, वीरेंद्र सिंह चैहान, दामोदर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, मनोहर चैधरी ने भी सभा को सम्बोधित किया।
इस दौरान मिसेज इंडिया वर्षा राव, कर्णवीर सिंह राठौड़, नन्दलाल सिंघवी, गोपालकृष्ण पालीवाल, महेंद्र सिंह चैहान, श्रीकृष्ण पालीवाल, अशोक रांका, प्रदीप खत्री, भेरू नन्दवाना, कमलेश कोठारी, गणेश पालीवाल, भानु पालीवाल, हिम्मत मेहता सहित कई कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.