भाजपा नेता ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा राजसमन्द

भाजपा नेता ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा राजसमन्द

भाजपा नेता ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
राजसमन्द 7 फरवरी। भाजपा नेता कर्णवीर सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो कार्य किये हैं वो कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है। राम मंदिर और धारा 370 जैसे कार्यों की आमजनता को वर्षों से प्रतीक्षा थी।
राठौड़ ने राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के रावों का खेड़ा, जूणदा, जीतावास, राज्यावास क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र में शोक संतप्त परिवारो के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भी रूबरू हुए और उनसे संवाद किया। साथ में पूर्व उपप्रधान सुरेश जोशी, जवाहर जाट, शंकरलाल जाट, सुखलाल जाट, देवेंद्र चैधरी, पूरन चैधरी सरपंच जितावास, मीठालाल जाट, माधवलाल जाट, किशन लाल तेली, कन्हैया लाल सनाढ्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.