डीजी ग्राम योजना से रोजगार के नए रास्ते खुले – सांसद दीयाकुमारी

डीजी ग्राम योजना से रोजगार के नए रास्ते खुले – सांसद दीयाकुमारी

डीजी ग्राम योजना से रोजगार के नए रास्ते खुले – सांसद दीयाकुमारी
राजसमन्द 1 जून। मोदी सरकार ने पटना और वाराणसी के साथ राजसमन्द जिले को भी डिजिटल गावं योजना से सम्बद्ध करके एक बड़ी सौगात दी थी। 18 फरवरी 2020 को सांसद दीयाकुमारी ने केंद्र सरकार की जिस डिजिटल गावँ योजना का राजसमन्द में उद्घाटन किया था, आज वो योजना परवान चढ़ने के चरण में प्रवेश कर गई है।
सांसद दीयाकुमारी ने राजसमन्द जिले की सभी ग्राम पंचायतों के वीएलई सेंटर संचालकों से वीसी के माध्यम से संवाद किया एवं सेंटर्स की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना से रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में डिजिटल क्रांति के माध्यम से आत्मनिर्भरता व विकास कार्यो में तेजी लाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई इस योजना से विद्यार्थियों और युवाओं को डिजिटल शिक्षा के साथ विभिन्न योजनाओं को जानने का भी मौका मिल रहा है।
वीसी में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्रालय भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेण्टर के राजस्थान हेड आशीष पंवार एवं ग्लोबल एजुकेशन फाउंडेशन की एग्जीक्यूटिव निदेशक दीनू रहेजा भी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.