1192 करोड़ की तीन सड़क परियोजनाओं का गड़करी करेंगे शिलान्यास

1192 करोड़ की तीन सड़क परियोजनाओं का गड़करी करेंगे शिलान्यास

विकास का रास्ता बुनियादी सुविधाओं से आगे बढ़ता है – सांसद दियाकुमारी
1192 करोड़ की तीन सड़क परियोजनाओं का गड़करी करेंगे शिलान्यास
राजसमन्द 23 दिसम्बर। वर्षों से बहुप्रतीक्षित गोमती ब्यावर फोरलेन परियोजना के साथ ब्यावर से आसींद और अजमेर-मेड़ता-नागौर सड़क अपग्रेडेशन कार्यों के होने वाले शिलान्यास की खबर से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सांसद दियाकुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 1192 करोड़ के होने वाले तीनों कार्य जनता को समर्पित है। यह तीनों कार्य सिर्फ सड़क मार्ग नही, सड़कों का जाल है। उन्होंने कहा कि विकास का रास्ता बुनियादी सुविधाओं से आगे बढ़ता है, मजबूत और दुरस्त बुनियाद विकास का प्रथम सोपान है।
सांसद दियाकुमारी ने कहा कि इन सड़क मार्गों से जहां व्यापार और आवागमन में सुविधा बढ़ेगी वहीं दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। लोकसभा चुनाव में ब्यावर गोमती फोरलेन की अधूरी पड़ी परियोजना को शुरू करवाने का जनता से वादा किया था. जो पूर्ण होने जा रहा है। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार का जितना धन्यवाद व्यक्त किया जाए वो कम है।
संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि 719 करोड़ की लागत राशि से गौमती से ब्यावर फोरलेन सड़क कार्य, ब्यावर से आसींद सड़क अपग्रेडेशन कार्य लागत राशि 217 करोड़ और अजमेर नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग वाया थांवला -पादुकला- मेड़ता- रेण बुटाटी अपग्रेडेशन कार्य जिसकी लागत राशि 256 करोड़ है।
कुल 1192 करोड़ रुपये की इन तीनों परियोजनाओं का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम आज 24 दिसम्बर गुरुवार को दोपहर 12.05 बजे गोमती, थांवला, पादूकलां और रेण में एक साथ आयोजित होंगे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.