मेड़ता की डेमू ट्रेन 10 अप्रैल से फिर शुरू होगी राजसमन्द

मेड़ता की डेमू ट्रेन 10 अप्रैल से फिर शुरू होगी राजसमन्द

मेड़ता की डेमू ट्रेन 10 अप्रैल से फिर शुरू होगी
राजसमन्द 2 अप्रैल। सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि राजसमन्द संसदीय क्षेत्र की मेडता विधानसभा में मेड़ता रोड़ से मेड़ता सिटी के मध्य डीएमयू (क्डन्) ट्रेन 10 अप्रैल से एक बार फिर प्रारम्भ हो जाएगी।
डीएमयू सेवा पुनः प्रारम्भ करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं रेलवे अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि यह सेवा परिवहन की दृष्टि से आम आदमी के लिए सुविधाजनक एवं लाभदायक है, वहीं अब आवागमन में भी समय की बचत होगी।
ज्ञात रहे कि तकनीकि कारणों से पूर्व में संचालित होने वाली रेल बस का संचालन बंद कर दिया था। दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली रेल बस सेवा के बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में विलंब व अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा था व लंबे समय से इसे प्रारम्भ करने की मांग की जा रही थी।
क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने इस सम्बन्ध में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल व विभागीय रेलवे अधिकारीयों से लगातार वार्ता व पत्र व्यवहार कर मेड़ता रोड़ से मेड़ता सिटी के मध्य चलने वाली डीएमयू (क्डन्) ट्रेन को फिर से शुरू करवाने में सफलता प्राप्त की सांसद ने इसके लिए क्षेत्रवासियों को भी शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.