सांसद दीया राजसमन्द में

सांसद दीया राजसमन्द में

सांसद दीया राजसमन्द में
राजसमन्द  सांसद राजसमंद और प्रदेश महामंत्री दीयाकुमारी 28 फरवरी रविवार और 1 मार्च सोमवार को राजसमन्द का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
28 फरवरी को शिशोदा, कांकरोली स्थित राठा सेन माताजी मन्दिर, बस स्टेण्ड, ग्राम एमडी, ग्राम राज्यावास, पड़ासली, ग्राम देवपुरा, ग्राम खटामला और ग्राम करेड़ा, ग्राम पंचायत बामनटुकड़ा में जन सम्पर्क कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। भिक्षु निलयम में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाग लेगीं। साथ ही गायत्री शक्तिपीठ, राजसमंद में बनास गंगा भागीरथ सम्मान समारोह में भी भाग लेगीं।
मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि सांसद दीयाकुमारी 1 मार्च को ग्राम लापस्या, ग्राम जुणदा, ग्राम जीतावास, ग्राम कुरज, ग्राम बडारड़ा, ग्राम पीपरड़ा, फरारा, ग्राम साकरोदा, सांगठ कलां में जन सम्पर्क कार्यक्रम में भाग लेगी। इसके साथ ही दोपहर में भाजपा कार्यालय, राजसमंद में महिला मोर्चा सम्मेलन में शिरकत करेंगी। जबकि सुंदरचा में अखिल भारतीय पालीवाल ब्राहम्ण समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़, राजसमंद द्वारा आयोजित षष्ठम खेलकूद प्रतियोगिता समारोह में भाग लेंगी।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.