सांसद दीया ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात – राजसमन्द

सांसद दीया ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात – राजसमन्द

सांसद दीया ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात
राजसमन्द 1 जुलाई। सांसद दीया कुमारी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने राजसमंद निर्वाचन क्षेत्र में महाराणा कुंभा पैनोरमा एवं दिवेर विजय स्थली के विकास कार्यों के सम्बंध में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर महाराणा कुंभा एवं दिवेर विकास समिति के नारायण उपाध्याय, कुलदीप सिंह ताल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रयास में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। महाराणा कुम्भा की 601 वी जयंती पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह स्वयम दिवेर विजय स्थली आये थे। उस अवसर पर राजनाथ सिंह ने 2 करोड़ और राज्य सरकार ने 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। जो महाराणा कुम्भा पेनेरमा और अन्य पर्यटन विकास कार्यों पर खर्च होने थे।

G News Portal G News Portal
53 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.