शहीद पुलिस जवान के आवास पर पहुंची सांसद दीयाकुमारी राजसमन्द

शहीद पुलिस जवान के आवास पर पहुंची सांसद दीयाकुमारी राजसमन्द

शहीद पुलिस जवान के आवास पर पहुंची सांसद दीयाकुमारी
राजसमन्द  विधानसभा उपचुनाव में लगातार 17 दिन बिताने के बाद जयपुर लौटते समय सांसद दीयाकुमारी ने अजमेर और किशनगढ़ रुक कर राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव के परिजन और भीलवाड़ा जिले में पुलिस पर फायरिंग के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मी के परिजनों से मिलकर सांत्वना प्रकट की।
सांसद दीयाकुमारी ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव की बहन के स्वर्गवास होने पर उनके अजमेर स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवारजनों को सांत्वना दी। साथ में पूर्व मंत्री एवं अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री अभिषेक सिंह रावत भी उपस्थित रहे।
इसी तरह भीलवाड़ा जिले में तस्करों द्वारा की गई पुलिस पर फायरिंग में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद हुए राजस्थान पुलिस के वीर जवान पवन जाट के किशनगढ़ स्थित आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवारजनों को सांत्वना दी। इस दौरान किशनगढ़ से भाजपा प्रत्याशी डॉ. विकास चैधरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री अभिषेक सिंह रावत उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.