राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – सांसद दीयाकुमारी

राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – सांसद दीयाकुमारी

राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – सांसद दीयाकुमारी
राजसमन्द 19 फरवरी। सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक है।
खाटूश्यामजी और बिदासर में आयोजित महिला सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि हमें अपनी शक्ति को पहचाननें की आवश्यकता है, हम जिस भी क्षेत्र में सक्रिय हैं, वहां पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करते हुए आगे बढ़ें। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से भी सीखना चाहिए, उन्होंने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से मोदी सरकार ने लाखों महिलाओं की आंख के आंसू पोंछे है वहीं स्वच्छ भारत मिशन और घर घर में शौचालय बनवाने की योजना के माध्यम से भी महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकाधिक बहनों को मिले इस दिशा में हमे गम्भीरता से कार्य करना चाहिए।
जयपुर से खाटूश्यामजी पहुंचने चोमू सरगोठ सहित अनेक स्थानों पर चोमू विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया। सांसद दीयाकुमारी ने भगवान खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर राष्ट्र में सुख शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद जीण माताजी और रेवासा धाम में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महिला सम्मेलन एवं महिला प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती मधु कुमावत, सीकर भाजपा जिला महामंत्री प्रभु सिंह गोगावास, जिलामंत्री श्रीमती वीना वर्मा, सीकर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता शर्मा, खाटूश्यामजी की चेयरमैन श्रीमती ममता मुंडोतिया, दांतारामगढ पंचायत समिति प्रधान श्रीमती गेंद कँवर, पलसाना पंचायत समिती प्रधान श्रीमती सुनिता वर्मा, पूर्व विस्तारक राकेश शर्मा, खाटूश्यामजी भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार जांगिङ, मदन जांगिङ, मोहन मावलिया, डॉ. सचिन आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.