एकात्म मानववाद की विचारधारा वर्तमान में भी प्रासंगिक-सांसद दीयाकुमारी – राजसमन्द

एकात्म मानववाद की विचारधारा वर्तमान में भी प्रासंगिक-सांसद दीयाकुमारी – राजसमन्द

एकात्म मानववाद की विचारधारा वर्तमान में भी प्रासंगिक-सांसद दीयाकुमारी
राजसमन्द 25 सितम्बर। सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि एकम मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर ही इस राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाना सम्भव है। वे एक कुशल संगठक और चिन्तक थे। एकात्म मानववाद के नाम से उन्होंने नया आर्थिक तथा सामाजिक चिन्तन प्रस्तुत किया जो साम्यवाद और पूँजीवाद की विसंगतियों से ऊपर उठकर देश को सही दिशा दिखाने में सक्षम है। एकात्म मानववाद की विचारधारा वर्तमान में भी प्रासंगिक है।
राजसमन्द सांसद और प्रदेश भाजपा महामंत्री दीयाकुमारी ने प. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर अलवर उत्तर के भिवाड़ी में बूथ संख्या एक पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान ही शहीद निखिल दायमा के माता-पिता, जनसंघ के समय के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बलवीर तवर एवं जगत सिंह दायमा का सम्मान किया गया। कोरोना वायरस के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले नगरपालिका भिवाड़ी के महिला सफाई कर्मचारीयों का सम्मान किया गया तथा जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सभापति संदीप दायमा, जिला महामंत्री रामकिशन एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री चित्रा शर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला चैधरी मंडल प्रभारी उम्मेद देव यादव जिला प्रवासी अबे बिधूड़ी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन चैहान मंडल अध्यक्ष बने सिंह गुर्जर मंडल अध्यक्ष तिजारा कुलदीप चैहान मंडल अध्यक्ष टपूकड़ा अक्षय दायमा बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.