कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाया सांसद दीयाकुमारी का जन्मदिन

कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाया सांसद दीयाकुमारी का जन्मदिन

कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाया सांसद दीयाकुमारी का जन्मदिन
राजसमन्द 30 जनवरी। सांसद दीयाकुमारी के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे संसदीय क्षेत्र में सेवा कार्यों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाया।
जन्मदिन पर राजसमन्द, नाथद्वारा, कुम्भलगढ़, भीम, डेगाणा, मेड़ता, ब्यावर और जेतारण विधानसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सांसद दीयाकुमारी को बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएँ प्रेषित की।
इस अवसर पर सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के स्नेह से अभिभूत हूं, भाजपा एक परिवार की तरह है और परिवार के साथ खुशियां मनाना हर व्यक्ति का पहला सपना होता है। आमजनता और सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि राष्ट्र परम वैभव पर पहुंचे इसके लिए संकल्प लेना होगा।
संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के अधिकांश मण्डल पर विभिन्न कार्यकर्मों के माध्यम से सेवा सरोकार के कार्य किये गए। हरीओम उपवन पसुन्द और टाइगर हिल पीपरड़ा में पौधरोपण किया गया वहीं दलित बस्ती में सेवा कर्म के साथ, विभिन्न गौशालाओं में गौसेवा और जरूरतमंद बस्ती में फल, बिस्किट वितरण और रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किये गए।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.