संत सिंह हत्याकाण्ड को लेकर बैठकों का दौर जारी
सवाई माधोपुर 10 फरवरी। संतसिंह हत्याकांड को लेकर गांव कोथाली में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास श्यामोली के लोगों द्वारा निर्दोष बताये रहे भरत लाल गुर्जर को लेकर बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उपस्थित रहे जलधारी गुर्जर ने बताया कि बैठक मंे सभापति नारायण मीणा जिला परिषद सदस्य सागरवासा एवं उपसभापति बद्री पटेल बुचोलाई को बनाया गया। बैठक में करीब 84 गांवों के लोग उपस्थित रहे। उसके बाद सांकड़ा के पंच पटेलों को बुलाया गया जिन्होने पूर्व में 2 फरवरी को आयोजित बैठक का हवाले देते हुऐ सभी 28 गांवो के पंच पटेलों को बुलाने की बात कही। इस पर 20 फरवरी को अगली बैठक का आयोजन करना तय किया गया। साथ ही सात सदस्यी टीम करण सरपंच मकसूदनपुरा, रामसहाय हवलदार चैहानपुरा, जगदीश गुर्जर, संपत सरपंच कोथाली, नारायण सागरवासा, गोपाल बिलोली, खाजुद्दीन रघुवंटी को 28 गांव के लोगों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई।

G News Portal G News Portal
67 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.