अवैध देषी कट्टा के साथ 1 पकड़ा
सवाई माधोपुर 2 अप्रैल। जिले की बामनवास थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टा व एक कारतूस के साथ एक युवक को पकड़ा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बृजेष कुमार पु0नि0 थानाधिकारी थाना बामनवास के नेतृत्व में गठित टीम रामवीरसिंह एचसी 389, नेतराम कानि० 237, कमलेश कानि० 1434, चालक मुकुट कानि० 175 पुलिस थाना बामनवास द्वारा कार्यवाही करते हुए देषराज उर्फ कल्ला पुत्र मुनीराज मीणा निवासी बामनवास पट्टी खुर्द थाना बामनवास को मय एक अवैध देषी कट्टा 315 बोर व एक कारतूस के गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार कस्बा बामनवास मे हंडुकड़ी पर्व के दौरान देशराज उर्फ कल्ला के शराब पीकर हथियार को लहराते हुए उत्पात मचाने की सूचना मिली थी। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी मोटरसाईकिल से लिवाली रोड की तरफ भाग गया, जिसका पीछा किया तो आगे चलकर मोटरसाईकिल को रोड के किनारे खडी कर देशी बबूलो में होकर खेतों में भागने लगा जिसको पुलिस टीम द्वारा भागकर पकड लिया व तलाशी ली गई तो पैण्ट की आंट में एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक कारतूस 315 बोर का मिला, जिन्हें रखने बावत लाईंसेंस मांगा तो अपने पास कोई लाईसेंस नहीं होना बताया इस पर शख्स के कब्जे मे मिले कटटा व कारतूस 315 बोर व मोटरसाईकिल को जप्त कर अवैध हथियार रखने के आरोप मंे गिरफ्तार कर धारा 3/25 आम्र्स एक्ट में थाना बामनवास पर प्रकरण दर्ज किया गया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.