जिले में लगी कोविड टीकाकरण की 1 लाख डोज

जिले में लगी कोविड टीकाकरण की 1 लाख डोज

जिले में लगी कोविड टीकाकरण की 1 लाख डोज
सवाई माधोपुर 1 अप्रैल। जिले में कोविड टीकाकरण के तहत प्रथम, द्वितीय व वरिष्ठजनों को कुल मिला कर 1 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं।
2 अप्रैल को छुट्टी के दिन भी टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, उप जिला अस्पताल गंगापुरसिटी, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जा रहे हैं। गुरूवार 1 अप्रेल 2021 से 45 से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन भी शुरू हो चुका है।
चिकित्सा विभाग के अनुसार कोरोना की द्वितीय लहर आ चुकी है। महाराष्ट्र मे पहली लहर से अधिक लोग रोजाना संक्रमित हो रहे है। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। टीके की दो डोज लगवाने के बाद ही शरीर कोरोना से लडने में सक्षम होगा। वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन जारी रखना जरूरी है। क्योंकि, वैक्सीन लेने के तुरंत बाद इम्यूनिटी हासिल नही हो पाती है। और कोविड-19 का दौर आसानी से खत्म नहीं होगा। इसलिए एहतियात जारी रखना चाहिए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न नहीं हो और खुद के साथ पूरा समाज भी सुरक्षित रहे।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.