रक्तदान शिविर में हुआ 101 यूनिट रक्तदान – खण्डार

रक्तदान शिविर में हुआ 101 यूनिट रक्तदान – खण्डार

रक्तदान शिविर में हुआ 101 यूनिट रक्तदान
खण्डार 13 जून। माथुर वैश्य शाखा सभा खंडार एवम भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के तत्वाधान में 13 जून को माथुर वैश्य धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 101 यूनिट रक्तदान हुआ।
इस कैंप में सवाई माधोपुर ब्लड बैंक और जयपुर एसएमएस ब्लड बैंक की टीमों को बुलाया गया। रक्तदान शिविर में भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में माथुर वैश्य शाखा सभा द्वारा भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा, रक्तदान जागृति, नो मोर पेन ग्रुप, जीवन रेखा ब्लड डोनेशन सेवा समिति, दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान, सवाई माधोपुर ब्लड बैंक, एसएमएस ब्लड बैंक, और लाडवन बालाजी गौशाला सेवा समिति को अपने उत्तम कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के पदाधिकारी सचिव दिनेश सोनी पूर्व प्रांत कोषाध्यक्ष सुरेश गर्ग, कोषाध्यक्ष मनीष मंत्री रक्तदान प्रभारी मूलचंद नागर, पूर्व सचिव राजेश गोयल परिषद के भामाशाह अशोक गोयल और मनोज सिंघल आदि उपस्थित हुए। भारतीय युवा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा शर्मा ने रक्तदान शिविर में अपने साथियों के साथ रक्तदान में भाग लेने वाली महिलाओं का सम्मान किया और महिलाओं को रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अपील की। स्काउट संस्था की ओर से शशि भूषण शर्मा सचिव ने रक्तदान शिविर में भाग लिया और स्काउट के संस्थाओं के सदस्यों ने शिविर में अपनी भागीदारी निभाई। रक्तदान शिविर प्रभारी केशव कुमार गुप्ता लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने का संदेश दिया और सवाई माधोपुर ब्लड बैंक में हो रही रक्त की कमी को पूरा करने के लिए प्रत्येक गांव में एक एक रक्तदान शिविर लगाने के लिए लोगों का मार्गदर्शन करने का वादा किया।
माथुर वैश्य शाखा सभा अध्यक्ष बनवारी मथुरिया एवम हम्मीर शाखा सचिव दिनेश सोनी ने रक्तदान शिविर में आने वाले प्रत्येक रक्तदाता का सम्मान करते हुए सभी को प्रशस्ति पत्र दिया और समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.