1027 सैंपल की हुई जांच, 225 पॉजिटिव आए
राहत की बात यह है कि पॉजिटिव से कई अधिक 317 रिकवर भी हुए
सवाई माधोपुर, 12 मई। जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए टेस्टिंग, ट्रेसिंग एवं ट्रीटमेंट के लिए समुचित व्यवस्था एवं प्रयास किए जा रहे है। जिला कलेक्टर के प्रयासों से जिला अस्पताल की कोविड जांच लेब में तीन जांच मशीनें संचालित है। लाइसिस की अतिरिक्त मशीन भी स्थापित की गई है। इस प्रकार कोविड सेंपल की जांच की पैंडेन्सी शून्य कर दी गई है। बुधवार को जिले की लेब में 1027 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 225 कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए। पॉजिटिव की दर 21.91 प्रतिशत रही। राहत भरी बात यह रही कि बुधवार को पॉजिटिव से कई अधिक 317 संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर रिकवरी दर्ज की। अब जिले में कोरोना एक्टिव संक्रमितों की संख्या 3102 है। जिले में बुधवार को रिपोर्ट के अनुसार दो डेथ भी दर्ज की गई।
—000—
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.