निशुल्क हृदय रोग शिविर मैं 110 रोगियों को मिला लाभ-गंगापुर सिटी

निशुल्क हृदय रोग शिविर मैं 110 रोगियों को मिला लाभ-गंगापुर सिटी

निशुल्क हृदय रोग शिविर मैं 110 रोगियों को मिला लाभ-गंगापुर सिटी
 लायंस क्लब गंगापुर सिटी गोल्ड और स्काई वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से एस खान  हॉस्पिटल पर रविवार को ह्रदय रोग से संबंधित निशुल्क परामर्श जाँच शिविर लगाया गया।
लायंस क्लब गंगापुर सिटी गोल्ड के चार्टर अध्यक्ष एवं जोन चैयरपर्सन लायन विवेक कुमार मीणा एडवोकेट ने बताया कि निःशुल्क शिविर में जयपुर से आए हुए वरिष्ठ कार्डियो ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ  बी.एम. गोयल द्वारा परामर्श देकर निःशुल्क जांच की। यह निशुल्क शिविर 11 बजे से 2 बजे के मध्य  एस खान हॉस्पिटल फव्वारे चोक रोड पर लगाया गया।
स्काई वेलफेयर सोसाइटी के संयोजक डॉ सदरुद्दीन खान ने बताया कि जयपुर अपैक्स हॉस्पिटल से आये डॉ बी. एम. गोयल की सेवाएं प्रत्येक माह के पहले रविवार को एस. खान हॉस्पिटल पर निरंतर मिलती रहेगी। उपस्थित गणमान्य नागरिकों मैं स्काई वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष योगेश शर्मा एडवोकेट, गोल्ड क्लब के अध्यक्ष विनोद शर्मा एडवोकेट,
सचिव श्याम सुंदर सोनी, कोषाध्यक्ष अशोक गोयल लेक्चरर,  रामसिंह मीना , धर्मेंद्र गुप्ता एडवोकेट, मंजू सोनी,आदि सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.