निशुल्क शिविर में 128 मरीजों ने लिया लाभ

निशुल्क शिविर में 128 मरीजों ने लिया लाभ

निशुल्क शिविर में 128 मरीजों ने लिया लाभ
गंगापुर सिटी 25 जनवरी। रविवार को लायंस क्लब गरिमा गंगापुर सिटी के तत्वाधान में निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर ओम मेडिकल एंड प्रोविजन स्टोर उदेई मोड़ गंगापुर सिटी पर संपन्न हुआ। जिसमें मांसपेशी स्पाइन जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ पदम मीणा द्वारा 128 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया एवं चिकित्सक की सलाह अनुसार मरीजों को बीएमडी मशीन द्वारा हड्डियों के घनत्व की जांच यूरिक एसिड जांच ब्लड शुगर जांच न्यूरोपैथी की जांच आर ए फैक्टर एवं सीआरपी की जांच निशुल्क की गई।
इस शिविर में लायंस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा चिकित्सक को स्मृति चिन्ह देकर परामर्श शिविर को प्रारंभ किया गया। लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा पूरे शिविर में सेवाएं दी गई। शिविर में लायंस क्लब गरिमा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल कुबेर मेडिकल वाले सचिव मनीष कुमार मुकेश राजाराम मीणा सचिन बंसल ओमप्रकाश अग्रवाल लक्ष्मीनारायण अग्रवाल अभिषेक मंगलम सौरव बरडिया एवं विष्णु कुमार बेरवा नरेश सिंह आदि द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। चिकित्सक द्वारा मरीजों को सुबह 11 बजे से शाम 6 तक निशुल्क परामर्श एवं जांच की गई।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.