गंगापुर में 6 सहित जिले में 16 नए संक्रमित

गंगापुर में 6 सहित जिले में 16 नए संक्रमित

लापरवाही बढ़ने से कोरोना फिर बेकाबू,गंगापुर में 6 सहित जिले में 16 नए संक्रमित

अब तक गंगापुर सिटी में 15 कोरोना पॉजिटिव आए चिकित्सा विभाग के साथ प्रशासन भी चिंतित-गंगापुर सिटी
कोरोना की रफ्मार दिनों दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा कता है कि प्रतिदिन 15 से 20 कोरोना संक्रमण बढ़ने से शहर वासियों को कोरोना डरा रहा है। जिसके चलते रविवार को गंगापुर सिटी में 6 सहित जिले में 16 नये संक्रमित आने से अब लोगों में फिर से डर महसूस होने लगा है। जबकि जनवरी से लेकर अप्रैल तक 15 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके है। जबकि 10 होम आईसोशन में उपचार ले रहे है।गंगापुर सामान्य चिकित्सालय के ब्लड बैक प्रभारी डॉ. बिजेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि गंगापुर सिटी में 6 कोरोना पॉजिटिव आए है। इनमें गंगापुर सिटी निवासी 64 वर्षीय वृद्ध,17 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय अधेंड़,23 वर्षीय महिला, टोकसी निवासी 16 वर्षीय युवती, वजीरपुर निवासी 16 वर्षीय युवती कोरोना पॉजितिटव आई है। इन सभी को बुखार, खांसी, जुकाम,हाथ पैरों में दर्द की शिकायत होने पर दो दिन पहले सभी जनों ने कोरोना संक्रमित की जांच कराने के बाद जांच रिपोर्ट कोरोंना पॉजिटिव आई है। इन सभी जनों को होम आईसोशन कर दिया गया है।
सामान्य चिकित्सालय के फिजिशियन एवं कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ. मोहम्मद अकरम खांन ने लोगों से आग्रह किया कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। वर्तमान में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में सावधानी रखने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने के साथ टीकाकरण ही सुरक्षा का उपाय है।उन्होंने लोगो से कहा की टीके के संबंध में किसी प्रकार का भ्रम नहीं रखे, टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए आग्रह भी किया।
बुखार, खांसी व जुकाम होने पर अवश्य दिखाए
सामान्य चिकित्सालय के फिजिशियन एवं कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ. मोहम्मद अकरम खांन ने गंगापुर शहर सहित उपखंड के लोगों से अपील की है कि अगर किसी को बुखार, खांसी, जुकाम व हाथ पैरों में दर्द महसूस कर रहे तो वह जरुर सरकारी अस्पताल में निशुल्क जांच करवाए। ओर नियमित दवाएं समय पर लेने को कहा है। उन्होंने बताया कि बुखार, खांसी, जुकाम होने पर लापरवाही नहीं करे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.