ई श्रम कार्ड पाकर खुश हुए 22 लाभार्थी

ई श्रम कार्ड पाकर खुश हुए 22 लाभार्थी

ई श्रम कार्ड पाकर खुश हुए 22 लाभार्थी
सवाई माधोपुर, 26 नवंबर। प्रशासन गांव के संग अभियान में लोगों के कार्य होने से ग्रामीणों में उत्साह है। शुक्रवार को उपखंड वजीरपुर के रायपुर में आयोजित शिविर में 22 लाभार्थियों ने ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए शिविर प्रभारी को आवेदन किया। शिविर प्रभारी ने मौके पर ही सुनवाई कर सभी 22 लाभार्थियांे के ई श्रम कार्ड बनवाए तथा उन्हें वितरण किया। श्रम कार्ड पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल गए तथा प्रशासन एवं सरकार को शिविर आयोजन के लिए धन्यवाद देते नजर आए। इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीचंद ने रायपुर के दो स्थानों पर हैंडपंप खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पीएचईडी के अधिकारियों ने हैंडपंप सही करवाएं। हैंडपंप सही होने से ग्रामीणों की पानी की समस्या का समाधान हुआ।

G News Portal G News Portal
45 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.