गंगापुर सिटी के 291 और सवाईमाधोपुर के 438 जरूरतमंद परिवारों को सीएम सहायता कोष से एक-एक हजार रूपए सहायता राशि स्वीकृत

सवाई माधोपुर, 4 अगस्त। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंदों को लॉकडाउन में परेशानी न आए, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इन परिवारों के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपये गत माह दूसरी किश्त के रूप में जमा करवाने के निर्देश दिए थे। कुछ अतिरिक्त परिवारों को अब दूसरी किश्त के रूप में एक-एक हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि गंगापुर सिटी ष्शहर के 291 और सवाईमाधोपुर शहर के 438 परिवारों को हाल ही में 1-1 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी गई है। कलेक्टर ने इन परिवारों के बैंक खाते में यह सहायता राशि जमा करवाने के निर्देश सम्बंधित नगरपरिषद आयुक्त को दिये हैं।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.