मानसरोवर बांध में 33 फीट पानी की आवक के साथ 3 इंच का ओवरफ्लो – खण्डार

मानसरोवर बांध में 33 फीट पानी की आवक के साथ 3 इंच का ओवरफ्लो – खण्डार

मानसरोवर बांध में 33 फीट पानी की आवक के साथ 3 इंच का ओवरफ्लो।
सवाई माधोपुर/खण्डार मानसरोवर बांध में 33 फिट पानी की आवक से 3इंच की चादर चलने से आस पास के गांवों के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिलेभर में लगातर तीन दिन से हो रही बारिश से खंडार उपखंड क्षेत्र के गांव जैतपुर, छाण, बेरना, गंडायता, बाडपुर, सुमनपुरा, क्यारदा, दौलतपुरा, फरिया, बहरावंडा खुर्द, अल्लापुर, सुखवास, व गंगानगर आदि गांवों के किसान सिंचाई के लिए मानसरोवर बांध पर ही आश्रित है| प्रधानाचार्य मानसिंह गुर्जर ने बताया की 33 फीट भराव क्षमता वाले मानसरोवर बांध में सोमवार को 33 फीट पानी की आवक हुई जिसके कारण किसानों के चेहरे खुसी के मारे खिल उठे| साथ ही इस मानसरोवर बांध पर सोमवार को 3 इंच पानी का ओवरफ्लो का विहंगम दृश्य देखने को मिला।

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.